पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, राजधानी पटना में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में अपराधियों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, STF और स्थानीय पुलिस को मरीन ड्राइव पर बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही STF की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। STF ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

घायल बदमाश को तत्काल हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह मुठभेड़ शहर में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article