तीन कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर पत्नी ने ली अपने ही पति की जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा -नूरसराय थाना क्षेत्र निवासी इंद्रजीत रविदास की पहाड़िया गांव स्थित ससुराल में हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के ऊपर लगा है। दरअसल इंद्रजीत रविदास अपने पत्नी के साथ जन्मदिन को लेकर अपने मामा ससुर शेखपुरा जिले के पहड़िया गांव गया हुआ था।

तीन कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी पति को छोड़ अपने मायके चली गई। पति भी एक दिन बाद विवाद को सुलझाने के लिए अपने ससुराल गया। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि पूर्व से तीन कट्ठा जमीन को लेकर ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। वही ससुराल पक्ष के लोग इस घटना के बाद फरार बताए जाते हैं। परिजनों ने बताया कि इस घटना में मुख्य रूप से पत्नी ने हीं अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल परिजनों ने नूरसराय थाने में भी ससुराल पक्ष के विरोध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पत्नी सास ससुर और भाई को अभियुक्त बनाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article