राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में औरंगाबाद का दमदार प्रदर्शन, बेटियों ने लहराया परचम

औरंगाबाद की बेटियां बन रही हैं खेल जगत की नई पहचान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: औरंगाबाद,: खेल भवन पटना में आयोजित पहला गतका गोल्ड कप राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में औरंगाबाद जिले की दो प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वसुंधरा कुमारी और प्राची सिंह ने अपने-अपने आयु वर्ग में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।


वसुंधरा ने जीता रजत पदक
अंडर-30 आयु वर्ग की फरी सोटी स्पर्धा में वसुंधरा कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में उनका सामना गया की खिलाड़ी पूजा कुमारी से हुआ। रोमांचक मुकाबले के अंतिम क्षणों में पूजा कुमारी ने बढ़त बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वहीं वसुंधरा कुमारी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय रहा।
प्राची सिंह ने दिलाया कांस्य पदक
अंडर-17 आयु वर्ग में औरंगाबाद की खिलाड़ी प्राची सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पटना के जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार तथा गतका संघ के सचिव भोला कुमार थापा ने दोनों खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और खेल संगठनों में खुशी का माहौल है। औरंगाबाद के जिला खेल पदाधिकारी पप्पू राज ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करती रहें।
इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, नागेंद्र कुमार, रिचा कुमारी, सौरभ सिन्हा, हरिओम कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार तथा अजय कुमार समेत कई लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिले के लिए गौरव का क्षण
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर वसुंधरा कुमारी और प्राची सिंह ने यह साबित कर दिया है कि औरंगाबाद की बेटियां खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article