भागलपुर में आम लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी और विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य मौजूद रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसके लाभों की जानकारी देती नजर आई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि 9 मई को आयोजित लोक अदालत में बैंक से जुड़े मामले, जमीन विवाद, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के मामलों का त्वरित समाधान संभव है।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निपटारा कराएं। लोक अदालत के माध्यम से समय और धन की बचत के साथ-साथ आपसी संबंधों में भी सुधार होता है, जिससे समाज में सामंजस्य बना रहता है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट
भागलपुर में लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली, 9 मई को होगा आयोजन
सुलह से समाधान—लोक अदालत में आसान, सस्ता और त्वरित न्याय”
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
