बाढ़ में छठ के लिए गंगा घाटों का DM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ में महापर्व छठ को लेकर पटना डीएम चंद्रशेखर प्रसाद बख्तियारपुर पहुंचे। जहां कई गंगा घाटों का निरीक्षण करते हुए वह सीढी गंगा घाट पहुंचे। इस दौरान घाट पर फैली गंदगी और व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचला पदाधिकारी, समेत कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे। छठ व्रतियों को घाट पर किसी भी तरह की असुविधा ना हो। इसको लेकर घाट पर बैरिकेडिंग, समुचित लाइटिंग, एवं रास्ता को बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article