दिनदहाड़े फ्लिपकार्ट के कर्मी को गोली मारकर 8 लाख की लूट से मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- फ्लिपकार्ट के कर्मी से गोली मारकर हुई लूट। पैसा सहित मोटरसाइकिल की हुई है लूट। लोगो ने किया सड़क जाम। मोतिहारी नगर थाना के देवरहा बाबा मंदिर के समीप की घटना। घायल डिलीवरी बॉय सदर अस्पताल में भर्ती। घायल कर्मी ने बताया आठ लाख रुपये की हुई है लूट।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्वी चम्पारण मोतिहारी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। अपराधियों पर पुलिस का खौफ नहीं रहा इसका परिणाम आज देखने को मिला है। मोतिहारी नगर के भीड़ भाड़ वाले स्थान पर अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय को गोली मारकर आठ लाख रुपए लूट लिया है। साथ ही अपराधियो ने डिलीवरी बॉय के बाइक को भी लूट लिया है।

 

 

घटना के बाद गंभीर हालत में डिलीवरी बॉय को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे पेट और पैर में गोली लगी है। अपराधियों ने मोतिहारी नगर के भीड़भाड़ वाले इलाका देवराहा बाबा मंदिर के समीप डिलीवरी बॉय अजय कुमार को गोली मारी है।

 

 

डिलीवरी बॉय मोतिहारी नगर में फ्लिपकार्ट का सामान पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मारकर आठ लाख रुपये लूट लिया और भाग गए निकले हैं घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू किया है। वही मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज डिलीवरी बॉय अजय कुमार को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article