News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ के सिविल कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन, एडीजे ने किया उद्घाटन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के सिविल कोर्ट में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एडीजे राजकुमार राजपूत ने किया। इस मौके पर बैंकिंग इलेक्ट्रिसिटी लेबर एक्ट सहित विभिन्न केसों की सुनवाई के लिए कई पीठ का गठन किया गया है। वहीं उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को परस्पर समझौतों के आधार पर त्वरित न्याय मिलता है।लंबित मुकदमों में कमी भी आती है।

उनके अलावा वहां मौजूद तालूका सचिव सह एसीजेएम मिथिलेश कुमार ने कहा कि इससे आपसी सद्भाव कायम रहता है। लोक अदालत में निष्पादित मुकदमों की अपील नहीं होती है। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी के. पी .आर्या ने किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

उद्घाटन के मौके पर प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी सुरभि सहाय ने न्यायिक पदाधिकारियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं उद्घाटन के मौके पर एडीजे 4 शत्रुघ्न सिंह, एडीजे 5 रवि रंजन मिश्रा, मुंसिफ रंजन देव आदि मौजूद थे।

बाढ़ से अजय मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.