राहुल गांधी के विवादित बयान पर भड़के देशभर के कुलपति, जानिए..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव देश के कारण पूरे देश में गहमागहमी का माहौल है। सभी ओर से राजनीतिक बयानबाजी तेज है। बता दे की इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक कथि‍त बयान पर बवाल मच गया है, जिसमें उन्‍होंने देश के विश्‍वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की चयन प्रक्रिया पर प्रश्‍न उठाए थे।

अब उनके इस बयान पर देश के कई हिस्सों से कुलपतियों और शिक्षाविदों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी की टिप्पणियों का विरोध किया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस ओपन लेटर प्रत‍िक्रि‍या दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर, कुलपतियों की चयन प्रक्रिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का विरोध करने वाले कुलपतियों के खुले पत्र पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कुलपतियों की नियुक्ति उनकी क्षमता और अनुभव के आधार पर नहीं की जा रही है, बल्कि उनकी ‘संघ आयु’ (आरएसएस से जुड़ाव) देखी जाती है। संघ और भाजपा का वर्कर जब विश्‍वि‍द्यालय में नियुक्‍त होगा तो उनमें पारदर्शिता नहीं होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article