बांकीपुर उपचुनाव 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, 30 जुलाई को मतदान

भाजपा ने युवा चेहरे पर जताया भरोसा, बांकीपुर में अब त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा तेज।

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए अभिषेक कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है। इससे पहले जन सुराज पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार पार्टी के युवा चेहरे माने जाते हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं।
जातीय समीकरण पर भी नजर
अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ मतदाताओं की अच्छी संख्या है। ऐसे में भाजपा का यह चयन सामाजिक और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है।

Share This Article