समाहारन्यालय का छज्जा गिरा, जिला योजना पदाधिकारी हुए चोटिल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद-मंगलवार के सुबह जिला मुख्यालय में एक बड़ी घटना होते-होते टल गया। मामला समाहारन्यालय का है। जहां पहले तो जज्जर छज्जा जिला योजना पदाधिकारी के ऊपर अचानक गिर पड़ा। उसके बाद अफरा तफरी मच गई। छाजा गिरने के बाद जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश चोटिल हो गए।जिसके बाद उन्हें जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना पिरदर्शनी ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहा ड्यूटी पर रहे डॉक्टर ने उन्हें डरेसिंग करने के लिए ओटी में भेज दिया।

जहा ड्यूटी पर रहें ड्रेसर ने उक्त पदाधिकारी को बेड पर लेटने को कहा लेकिन बेड गंदा रहने के कारण वे बेड पर नहीं लेते बल्कि कुर्सी पर बैठने को कहा,लेकिन ड्रेसर ने कहा कि कुर्सी मरीज के लिए नहीं है।इसी बात को लेकर उनके साथ रहें पदाधिकारी ने उक्त ड्रेसर को जमकर फटकार लगाई और कहा की तुम हमको नहीं जानते हो जब इस तरह का व्यवहार पदाधिकारी के साथ हो रहा है तो आम मरीजों के साथ क्या होता होगा। यहीं नही ओटी इतना गंदा नहीं होना चाहिए।इसकी शिकायत डीएम से करूंगी।जब पदाधिकारी को घायल होने की जानकारी मीडिया वालो को हुई तो वे लोग न्यूज कवरेज करने लगे।लेकिन डीपीएम ने न्यूज कवरेज करने से मना कर दिया और कहा कि ये सब अपना मामला हैं।रही बात गंदगी की तो दोषी के ऊपर करवाई होगी।इतना ही नहीं ड्रेसर को अधीक्षक कक्ष में बुलाने के बाद जमकर फटकर लगाई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article