गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाहा रेलवे स्टेशन पर 81 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खुटहा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लाई जा रही है इसके बाद बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा दल बल के साथ खुटहा रेलवे स्टेशन पहुंचे.

जगदीशपुर की तरफ से एक ट्रेन आई और खुटहा रेलवे स्टेशन पर रुकी तो देखा कि ट्रेन के अंतिम बॉगी से एक व्यक्ति भरा हुआ बोरा एवं एक कार्टून लेकर उतरा पुलिस बल ने घेरा बंदी की जिससे उक्त युवक हड़बड़ा कर भागने का प्रयास किया लेकिन उक्त युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गई गिरफ्तार युवक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है वहीं बोरा एवं कार्टून की तलाशी लेने पर मैजिक मोमेंट का 24 बोतल, रॉयल स्टैग का 33 बोतल, गॉडफादर बियर 24 बोतल कुल 81 बोतल में कुल 33.375 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं उक्त युवक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article