सर्वर फेल, समय पर प्रवेश नहीं; छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूटा, पेपर लीक की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर कंपनीबाग स्थित जगलाल उच्च विद्यालय में PHPCL (बिजली विभाग) की परीक्षा में अव्यवस्था के चलते सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया समय पर सर्वर चालू नहीं हो सका।

जिससे कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला वंचित छात्रों का आरोप था कि कुछ अभ्यर्थियों को डेढ़ बजे के बाद भी प्रवेश मिला, जबकि अन्य को बिना किसी स्पष्ट सूचना के बाहर कर दिया गया बाहर खड़े अभ्यर्थियों को जैसे ही यह जानकारी मिली, उनमें आक्रोश फैल गया परीक्षा केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई।

और पेपर लीक व धांधली के आरोप लगने लगे स्थिति को बिगड़ते देख स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची जब भीड़ ने केंद्र के गेट को तोड़ने की कोशिश की,तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया इस दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

और कुछ को मामूली चोटें भी आईं पुलिस ने छात्रों को पीछे हटाने के लिए हल्का धक्का-मुक्की और हॉकी बॉल का प्रयोग किया हंगामे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम विकास कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया फिलहाल प्रशासन ने जांच की बात कही है

बाइट TO बाइट — प्रदर्शन अभ्यर्थियों

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article