भागलपुर: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ा बसंतपुर स्कूल,छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर ग्राम स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में प्राकृतिक कल्याण परिषद् के राज्य निदेशक अमित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि समाजसेवी मनोज सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
एक पेड़ मां के नाम
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी होते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” और “एक पेड़ मां के नाम, प्रकृति को दें नया मुकाम” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article