भागलपुर में सरकारी जमीन को लेकर जमकर बवाल मारपीट में दो घायल

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर एकचारी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में सरकारी जमीन पर रास्ता निकालने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शंकर मंडल और उनके भाई के रूप में हुई है।

दोनों चायटोला के रहने वाले हैं शंकर मंडल ने बताया कि वे एनटीपीसी प्लांट में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि वे अपने निजी जमीन पर रहते हैं और आने-जाने के लिए सरकारी जमीन का रास्ता इस्तेमाल करते हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन दीवार खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया, जिससे उनके परिवार को आवागमन में कठिनाई होने लगी पीड़ित ने कहा कि इस विवाद की शिकायत पहले भी थाने में की गई थी और मामला एक साल से चल रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शुक्रवार को जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें वे और उनके भाई बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को कहलगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया इस घटना से पूरा परिवार आहत है और पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस जमीन को लेकर तनाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण स्थिति हिंसा में बदल गई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article