ड्राइवर और महिला का शव गंगा किनारे बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर के पीरपैंती भवानीपुर गंगा घाट पर एक युवक और एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई दोनों की हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है मृतकों की पहचान कुशालपुर निवासी बंटी कुमार सिंह (22) और बाखरपुर की एक महिला के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार, बंटी सियारम नामक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता था ग्रामीणों के मुताबिक मृतका सियारम के साले की पत्नी थी
अवैध संबंध में हत्या का संदेह।


ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि बंटी और महिला के बीच अवैध संबंध थे आरोप है कि सियारम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया एक हाथ टूटा और सिर में गंभीर चोट शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक का एक हाथ टूटा हुआ था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लगाया आरोप बंटी के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर गाड़ी मालिक सियारम और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने सियारम, उसके बेटे और एक बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


तीन दिन पहले से लापता था बंटी बंटी के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले उनका बेटा काम पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा कई बार फोन करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तीसरे दिन उसका शव गंगा में मिला पुलिस कर रही जांच डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा फिलहाल पुलिस जाच में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article