रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने प्रेमिका की भरी मांग, 6 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग,घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर के रेलवे स्टेशन पर घंटों हाई वोल्टेज जमा चला, रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सरेआम मांग भर दी, ऐसा होते ही लड़की की मां और उसका चचेरा भाई वहां पहुंच गया और जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

यह मामला भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर का है प्रेमिका कोमल यादव अपने प्रेमी सूरज से तब से प्रेम करती थी जब वह इंटर में थी तकरीबन 6 वर्षों से दोनों में अटूट प्यार था, आज जब प्रेमिका कोमल अपनी मां और चचेरे भाई के साथ शादी समारोह में साहिबगंज जा रही थी उसी क्रम में कोमल का प्रेमी सूरज उसका पीछा करते हुए इस ट्रेन से भागलपुर पहुंच गया और भागलपुर स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतार कर सरेआम सिंदूर देकर अपना बना लिया, यह देखते ही उसकी मां और उसका चचेरा भाई आग बबूला हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जब हाई वोल्टेज जमा शुरू हुआ तब घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची, ट्रैफिक पुलिस ने 112 पर कॉल कर 112 की टीम को बुलाई, जब तक 112 की टीम आती तब तक उन दोनों प्रेमी जोड़ी को पुलिस सिविर में बंद रखा गया, वहीं कुछ देर बाद 112 की टीम पूछताछ के लिए दोनों को कोतवाली थाना ले गई वही इस मामले को लेकर लड़की ने बताया मैं तीन-चार महीने से अपने प्रेमी सूरज के संपर्क में हूं वही प्रेमी सूरज ने बताया कि मैं 6 वर्षों से इसको जान रहा हूं, वही लड़की की रोती बिलखती मां ने कहा यह लड़का मेरी बेटी का पीछा करते हुए बरियारपुर से भागलपुर पहुंच गया जहां मेरी बेटी को ट्रेन से उतार कर सरेआम बदतमीजी करना शुरू कर दिया गौरतलब हो की 20 वर्षीय कोमल BA पार्ट वन में बरियारपुर में पढ़ाई कर रही है।

कोमल को सूरत से इंटर मे ही कोचिंग में पढ़ाई करते हुए आंखें चार हुई तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में है दोनों बरियारपुर के ही रहने वाले हैं वहीं मामला को शांत करते हुए 112 की टीम दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना ले गई है। इस घटना को देखकर प्रेमिका कोमल की मां की तबीयत काफी बिगड़ते जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article