भागलपुर के नए सीनियर एसपी ने निकाला फ्लैट मार्च सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को दी चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नए एसएसपी हृदयकांत ने योगदान देने के अगले दिन शहर में पैदल मार्च किया करीब एक घंटे तक एसएसपी ने घंटाघर से स्टेशन चौक, दवाई पट्टी, कोतवाली चौक इलाके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई दुकानदारों से पूछा कैसे हैं आपका व्यापार कैसा चल रहा है कोई दिक्कत तो नहीं है आफ्लोग अच्छे से काम कीजिए और पुलिस की मदद करें।

भरोसा रखें, पूरी सुरक्षा देगी अतिक्रमण कर सड़क पर दुकान लगाने वालों से भी उन्होंने कहा कि इस तरह दुकान न लगाएं। आप एक दायरे में अपनी दुकान लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने और लोगों को भी परेशानी न हो उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्से को समझने की कोशिश की। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी से रूट पर बातें की किस गली से किस रूट के लिए ऑटोरिक्शा की आवाजाही होती है, इस पर भी उन्होंने जानकारी ली। कुल मिलाकर शहर की भोगौलिक स्थिति का जायजा लेकर उन्होंने समझने की कोशिश की। साथ ही शहरवासियों को एक संदेश दिया कि पुलिस उनकी मदद के लिए है और वे उनका सहयोग करें। इसके अलावा उन्होंने अपराधियों को भी संदेश दिया कि अब पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी से दिखेगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article