भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने कहा संविधान के नायक को कोटि-कोटि नमन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती देशभर में मनाई जाती है। इस खास दिन पर लोग उनके विचारों को याद करते हैं और समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों का संदेश फैलाते हैं।

वही इस मौके पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को पूरे देश में बड़े आदर और सम्मान के साथ मनाई जाती है। यह दिन सिर्फ एक महान व्यक्ति के जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि समानता, न्याय और शिक्षा के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद करने का भी दिन है।

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग उनसे प्रेरित है और डॉ. अंबेडकर ने अपने विचारों और संघर्षों से करोड़ों लोगों को नई दिशा दी। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आज भी उनके विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं और सामाजिक बदलाव की नींव रखते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article