भोजपुर एनकाउंटर केस: मृतक की मां का आरोप, एसपी ने घर पहुंचकर दबाव बनाया

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: आरा (भोजपुर): जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए कथित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मृतक की मां आशा देवी ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें और परिवार को मामले को दबाने के लिए धमकाया गया।


मृतक की मां आशा देवी का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक उनके घर पहुंचे और परिवार पर दबाव बनाते हुए मामले को आगे न बढ़ाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और न्याय की मांग से पीछे हटने को कहा गया।

इस आरोप के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए इस कथित एनकाउंटर को लेकर पहले से ही कई सवाल उठते रहे हैं। अब परिवार द्वारा लगाए गए नए आरोपों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। प्रशासनिक स्तर पर जांच या आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article