‘दिल पे चलाई छुरियां’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे सुपरहिट गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ का अब भोजपुरी वर्जन भी सामने आ गया है और रिलीज के साथ ही इसने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। हिंदी वर्जन की ही तरह भोजपुरी में भी यह गाना दर्शकों को खूब लुभा रहा है और तेजी से वायरल ट्रैक बन चुका है।

समर सिंह और खुशबू तिवारी की जोड़ी ने फिर लूटी महफिल

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस भोजपुरी वर्जन को आवाज दी है भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर समर सिंह और खुशबू तिवारी ने। दोनों की हिट जोड़ी पहले भी कई चार्टबस्टर सॉन्ग दे चुकी है और इस बार भी उनकी केमिस्ट्री और दमदार गायकी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

एक्ट्रेस मौसम के साथ समर सिंह की केमिस्ट्री

गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस मौसम, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी, स्टाइल और देसी रंगत ने गाने को और भी खास बना दिया है।

यूट्यूब पर मिल चुके 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी वर्जन को रिलीज के कुछ ही समय में 4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और व्यूज का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यह गाना फिलहाल यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी बना हुआ है। फैंस न केवल इस गाने को देख रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर करके इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

गीत-संगीत और देसी फ्लेवर ने बांधा समा

इस गाने के बोल लिखे हैं विक्की विशाल ने और संगीत दिया है रोशन सिंह ने। गीत में देसी मस्ती और लोकल टच का ऐसा मेल है जो भोजपुरी दर्शकों को सीधे जुड़ाव का एहसास कराता है।

राजू कलाकार के ट्रेंड से निकला गाना, अब बना हिट भोजपुरी आइटम

गौरतलब है कि यह गाना सबसे पहले राजू कलाकार के वायरल वीडियो से सुर्खियों में आया था। अब इसका भोजपुरी वर्जन भी उतनी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नई लहर लेकर आया है।

अगर आपने अब तक इस धमाकेदार गाने का भोजपुरी वर्जन नहीं देखा है, तो तुरंत टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जाकर देखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article