भागलपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 08 अप्रैल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अप्रैल 2026 को पुलिस को परबत्ती इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम जब मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूछताछ में विशाल कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी राजा गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि राजा गोस्वामी ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था, जबकि विशाल कुमार उसे इलाके में बेचने का काम करता था।

इस कार्रवाई की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article