AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौ/त, कई घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक वरिष्ठ अधिकारी की जान चली गई। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र के केरीबुरू गांव में उस वक्त हुई, जब इलाके में भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे हुए इस हादसे में 46 वर्षीय एम. प्रबो सिंह, जो CRPF की 26वीं बटालियन में सेकेंड-इन-कमांड पद पर तैनात थे, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल (49) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नोवामुंडी स्थित टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना में झारखंड पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। बताया गया कि बिजली गिरने के वक्त सभी सुरक्षाकर्मी एक सीआरपीएफ पोस्ट पर मौजूद थे। भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्य में भी काफी बाधाएं आईं और प्रभावितों को सुरक्षित निकालने में देरी हुई।एम. प्रबो सिंह मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के रहने वाले थे, जबकि घायल अधिकारी मंडल का संबंध पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से है। दोनों अधिकारी झारखंड पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम के साथ जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।