प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचा था प्रेमी,परिजनों ने करवा दी शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -:मुंगेर में अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचा था प्रेमी उसके घर । परिजनों और ग्रामीणों को भनक लगते दोनो को किया रूम में बंद । माले की सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस के द्वारा दोनो के परिजनों को बुला आपसी सहमति से दो का विवाह स्थानीय शिव मंदिर में करवाया । और इस शादी के गवाह बने ग्रामीण और पुलिस कर्मी ।

जानकारी के अनुसार खड़गपुर प्रखंड के रतैठा गांव निवासी सत्यम कुमार सिंह के पुत्र सुमित कुमार (26) वर्ष का गांव के ही स्व०विपिन सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी उर्फ प्रियम (23) के साथ प्रेम-प्रसंग 5 वर्षों से चल रही थी । धीरे धीरे इस दोनो प्रेमी युगलों का प्रेम परवान पर चढ़ने लगा। इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली पर कहा जाता है न कि इश्क छुपाए नहीं छुपता रविवार 7 जुलाई 2024 की रात प्रेमिका मनीषा कुमारी ने अपने प्रेमी सुमित कुमार को मिलने के लिए बुलाया । जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया तो इस बात का पता गांव के कुछ लोग को पता चला और गांव वालों के द्वारा इस बात की सूचना परिजनों को दी गई और उसके गांव वालों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया । इसको ले गांव में काफी हो हंगामा भी हुआ ।

इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई । जिसके बाद पुलिस दोनों प्रेमी प्रेमिका को अपने साथ थाने ले आई । उसके बाद दोनों के परिजनों को भी थाना बुलाया गया । खड़गपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले में सुलह करवा कर दोनों प्रेमी युगल का शादी शिव मंदिर में करवाई. जहां प्रेमी-प्रेमिका व परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी शिव मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। इन प्रेमी-प्रेमिका की शादी को देखने के लिए कई लोग भी उमड़ पड़े। शादी के दौरान दोनों प्रेमी युगल काफी खुश दिखें ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article