BIG BREAKING- कटिहार में सिपाही परीक्षा के दौरान तीन मुन्ना भाई हुआ गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कटिहार जिले में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जिले में जारी है इसी कड़ी में कटिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय से तीन मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए कोढ़ा थाना ले गई है कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, जहां परीक्षा केंद्र पर दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से सूचना प्राप्त हुई और इस सूचना पर जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्र से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बांका निवासी सुमन कुमार के बदले प्रभाकर कुमार जो मुंगेर के धनपुरा का निवासी है।

 

 

वह परीक्षा दे रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया।
उसी क्रम में पुनः जांच की गई तो बांका के अरविंद कुमार के बदले रोशन कुमार जो भागलपुर ग्राम सीतारामपुर का निवासी है उसे परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि कल तीन गिरफ्तारी हुई है जिसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article