AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

BIG BREAKING- दुकान के आगे खड़ी कार के विवाद में चार लोगों की गई जान, दो की हालत गंभीर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWSPR DESK- औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर मामूली विवाद में कार सवार युवक ने दुकानदार पर गोली चला दी। जिससे दुकान में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस गोलीबारी की घटना के बाद आस पास के लोग आक्रोशित हो उठे और कार सवार को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों के द्वारा किए गए मारपीट की घटना में कार सवार तिन लोगों की भी मौत हो गई।लेकिन दो अन्य का इलाज चल रहा है और उनकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना की जानकारी देते हुए एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है और दो का इलाज कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ मो अमानुल्लाह खान घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस पूरी घटना की जानकारी एकत्रित कर आगे की कारवाई में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बताया जाता है कि नवीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ स्थित एक दुकान के आगे खड़ी कार को लेकर दुकानदार और कार में बैठे लोगों के बीच विवाद हो गई जिसमें तू तू मैं मैं के दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपने पिस्टल से दुकानदार पर गोली चला दी। जिसमें गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक स्थानीय व्यक्ति को लग गई।

आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज़ के क्रम में उस व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में आक्रोशितों ने कार में बैठे चार लोगों के साथ मारपीट कर दी जिसमें अंदरूनी चोट लगने से तिन की मौक़े पर मौत हो गई।

वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और यथा स्थिति का जायज़ा लिया। घटनास्थल पर एफ एस एल की टीम पहुंची हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। ख़बर लिखें जाने तक किसी मृतक और जख्मी की पहचान नहीं हो सकी है।