BIG BREAKING- निजी फाइनेंस बैंक से लाखो की चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, बैंक मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबो गरीब मामले का खुलासा हुआ है, जहा बीते दिन एक निजी फाइनेंस बैंक से रात के अंधेरे में लाखो रुपए की चोरी की घटना हुई थी और जब पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो खुलासा ने सभी को चौंका दिया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दरअसल अपने ही बैंक में मैनेजर साहब ने दो और स्टाफ के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन 48 घंटे के अंदर ही कर लिया. मुजफ्फरपुर पुलिस ने चोरी किए गए रूपए के साथ बैंक मैनेजर और दो और स्टाफ को गिरफ्तार किया है।

 

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार स्थित सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी का है जहां 31 मई की रात की है, जहा उक्त फैनेंस बैंक में रखे गए तकरीबन दो लाख 9 हज़ार 810 रूपए की चोरी कर लिया गया था।

 

जिसके बाद बैंक कर्मी द्वारा पूरे मामले को लेकर सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, घटना के उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था, पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो बैंक मैनेजर और दो स्टाफ ही निकला चोर।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article