पटना में LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 मार्च 2026 । जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। अब उपभोक्ता किसी भी समय दूरभाष संख्या 0612-2219810 पर कॉल कर गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायत, सूचना या सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

पहले यह हेल्पलाइन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होती थी, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे चौबीसों घंटे सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि हेल्पलाइन के साथ पांच हंटिंग लाइन भी सक्रिय की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक कॉल्स को एक साथ रिसीव किया जा सके। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सभी शिकायतों और सूचनाओं को विधिवत पंजीकृत किया जा रहा है और गैस कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत समाधान कराया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके लिए नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में नोडल पदाधिकारी, प्रभारी अधिकारी और कर्मियों की तैनाती की गई है। उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर धावा दल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी तुरंत मौके पर कार्रवाई करते हैं।

जिलाधिकारी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वे स्वयं हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति) और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गैस कंपनियों और अन्य हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उपभोक्ताओं को समय पर राहत पहुंचाएं।

इस पहल को राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, गृह विभाग और पुलिस प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त है, जिससे एलपीजी वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article