बिहार: डिलीवरी के बहाने प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसकी कथित प्रेमिका के घर से बरामद किया गया है। शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बाजार का है। रविवार सुबह एक घर के कमरे से युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर निवासी विनायक पंडित के रूप में हुई है।

डिलीवरी ब्वॉय बनकर पहुंचा था युवक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विनायक का कुमारीपुर की रहने वाली एक विवाहिता महिला से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार की रात डिलीवरी ब्वॉय का भेष बनाकर महिला के घर पहुंचा था। सुबह उसी घर के एक कमरे में उसका शव लटका हुआ पाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एफएसएल टीम से कराई जा रही जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया है। मनिहारी थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे अवैध प्रेम संबंध से जुड़ा हत्या या आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

दो महिलाओं से पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार, मृतक और महिला के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध होने की चर्चा है। जिस समय युवक महिला के घर पहुंचा, उस वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस ने कथित प्रेमिका महिला और उसकी देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article