बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शुरुआती रुझानों में NDA को भारी बढ़त

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती चरणों में एनडीए स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार एनडीए के घटक दलों में बीजेपी 82, जदयू 75, लोजपा (रा) 22, रालोमो 3 और हम पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।


महागठबंधन की स्थिति कमजोर

विपक्षी महागठबंधन का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है। रुझानों के अनुसार आरजेडी 35, कांग्रेस 5, CPI(ML) 6, CPI 1 और VIP 1 सीट पर आगे चल रही है।


तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें बढ़त नहीं मिल सकी। चौथे राउंड की गिनती तक बीजेपी के सतीश कुमार 20,158 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि तेजस्वी यादव को 20,052 वोट मिले हैं। दूसरे और तीसरे राउंड में भी बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार महुआ सीट से चुनाव मैदान में हैं, लेकिन छठे राउंड के बाद वे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। तेज प्रताप का दावा था कि महुआ में जनता उन्हें विकास के नाम पर समर्थन देगी, लेकिन आंकड़ों में उनकी स्थिति कमजोर दिख रही है।


महुआ सीट का ताज़ा हाल

महुआ से लोजपा (रा) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 19,106 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर आरजेडी के मुकेश रौशन (13,828 वोट), तीसरे पर AIMIM के अमित ठाकुर (6,875 वोट) हैं। तेज प्रताप यादव 4,399 वोटों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।


सीतामढ़ी जिले में NDA का दबदबा

सीतामढ़ी जिले की अधिकांश सीटों—सीतामढ़ी, बाजपट्टी, रुन्नी सैदपुर, बेलसंड, रीगा, बथनाहा और परिहार—पर एनडीए उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है। केवल सुरसंड सीट पर आरजेडी के सैयद अबू दोजना करीब 4,112 वोटों से आगे चल रहे हैं।


शिवहर सीट पर जदयू की बढ़त

सीतामढ़ी से सटे शिवहर जिले की एकमात्र सीट से इस बार जदयू की श्वेता गुप्ता आगे चल रही हैं। पिछली बार यह सीट आरजेडी के चेतन आनंद ने जीती थी। इस बार आरजेडी ने नवनीत झा को मैदान में उतारा है, लेकिन शुरुआती तीन राउंड के बाद जदयू उम्मीदवार लगभग 5,000 वोटों से आगे हैं। जन सुराज के प्रत्याशी नीरज सिंह को 1,244 वोट मिले हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article