दिल्ली में बिहार बीजेपी की बैठक संपन्न, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR PATNA DESK: दिल्ली में आज बिहार बीजेपी नेताओं की केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक हुई. इसमें बीजेपी संगठन चुनाव की कार्ययोजना के आलावा 2025 में बिहार में होने वाले चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हई. बीजेपी नेताओं की बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘आज दिल्ली स्थित हमारे आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई. जिसमें संगठन के भविष्य की योजनाओं और कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि ‘अगले 6 महीने का लक्ष्य बनाकर कैसे काम किया जाए इसको लेकर दिल्ली में मंथन हुआ. 15 दिन के बाद एक बड़ी कोर ग्रुप की बैठक होगी. जिसमें हमलोग आगे की योजना पर मुहर लगाएंगे. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद पांचों दलों के नेता जिला स्तर पर समन्वय बैठक करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की कमेटी बनी है, जिसमें राधा मोहन सिंह, गोपाल नारायण सिंह, नंदकिशोर यादव, नित्यानंद राय, मंगल पांडे होंगे. ये कमेटी आगे की कार्य योजना बनाएंगी। ’

’मीटिंग में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र, संगठन मंत्री भिखू भाई दलसानिया, बिहार बीजेपी के सह प्रभारी दीपक प्रकाश शामिल हुए.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article