बिहार ने मनाया 113वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज बिहार ने अपने गौरवशाली इतिहास के 113 साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। बिहार दिवस को लेकर पटना के गांधी मैदान में भव्य आयोजन किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए कहा, “वीरों और महान विभूतियों की इस पावन धरती के सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं। बिहार की विकास यात्रा में यहां के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों की अहम भूमिका है। भारतीय संस्कृति और परंपरा के केंद्र रहे इस राज्य के विकास के लिए हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने संकल्प के साथ एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में सभी की भागीदारी जरूरी है। आइए, हम सब मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

“जेपी नड्डा ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहनाभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए कहा, “शौर्य, ज्ञान और समृद्ध परंपराओं की भूमि बिहार ने सदैव अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म से पूरे विश्व को प्रकाशमान किया है। बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

“अमित शाह ने बिहार की भूमिका को सराहागृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की इस भूमि ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार की भूमिका अहम रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएंडिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “ज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की भूमि बिहार के 113वें स्थापना दिवस पर सभी को अनंत शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली ने अपने दर्शन और अध्यात्म से पूरे विश्व को प्रेरित किया है। मैं कामना करता हूं कि बिहार प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

“विजय सिन्हा ने की बिहार के विकास में भागीदारी की अपीलडिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, “बिहार की पुण्यधरा ज्ञान, प्रतिभा, ऐतिहासिक गौरव, विद्वता और अहिंसा की प्रतीक है। बिहार ने न केवल राष्ट्र को नई दिशा दी है बल्कि भारत के निर्माण में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। आइए, हम सभी बिहार के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।”बिहार दिवस के इस विशेष अवसर पर नेताओं ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए इसे एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article