विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय, भागलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, लगाए गए दर्जनों औषधीय पौधे व फलदार वृक्ष

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, भागलपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय पहल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सभी पदाधिकारीगण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण की प्रक्रिया से शुरू हुई इस अवसर पर न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों औषधीय पौधे जैसे तुलसी, गिलोय, नीम, अश्वगंधा, एलोवेरा आदि के साथ-साथ फलदार वृक्षों जैसे आम, अमरूद, जामुन, नींबू और कटहल के पौधे भी लगाए गए इन पौधों का चयन इस दृष्टिकोण से किया गया कि ये न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से लाभकारी हों, बल्कि आम जनमानस को भी सीधे लाभ पहुंचाएं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NALSA और DLSA के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण एक कारगर और आवश्यक उपाय है वृक्ष न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं बल्कि छाया प्रदान कर तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वातावरण में हरियाली बढ़ाना, गर्मी के प्रभाव को कम करना, और न्यायालय परिसर को एक हरा-भरा व शांतिपूर्ण स्थान बनाना था साथ ही, औषधीय पौधों के माध्यम से आम नागरिकों को आयुर्वेदिक लाभ भी मिल सकेंगे कार्यक्रम के समापन पर न्यायालय परिसर में सभी उपस्थितों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article