बिहार सरकार जिला लोकपाल बोर्ड लगे दो लग्जरी वाहन से 1146 लीटर शराब बरामद,दो गिर/फ्तार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर-जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सावठ गांव में रविवार की सुबह दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार सरकार एवं बिहार सरकार जिला लोकपाल बोर्ड लगे दो लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद कर मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में पहला सुपौल जिले के थाना करजाइन अंतर्गत गांव करजाइन बाजार निवासी चंद्रमेव मेहता के रूप में की गई है। वही दूसरा आरोपी पश्चिम चंपारण जिले के भैरोगंज थाना अंतर्गत गांव सिरसिया निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो जिसपर बिहार सरकार लिखा था गाड़ी न.BR 26W 8999 जिसमें 578 लीटर एवं सफेद रंग की एसयूवी जिसपर बिहार सरकार जिला लोकपाल बक्सर लिखा था गाड़ी न.BR 01PJ 1759 की लग्जरी वाहन में कई ब्रांडेड शराब 567लीटर दोनों गाड़ियों से शराब की कुल मात्रा 1146 लीटर अलग अलग ब्रांड की महंगी शराब जब्त की गई।

दोनों आरोपी मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार एवं एंटी लीकर टास्क फोर्स के प्रभारी विनय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लग्जरी गाड़ियों से बिहार में शराब की खेप को ले जाया जा रहा है। संयुक्त दोनों पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को देख दोनों तस्कर अपनी-अपनी गाड़ियों को NH 19 से उतारकर ओवर ब्रिज के रास्ते सावठ गांव के रास्ते भागने लगा। इस दौरान पुलिस के द्वारा ग्राम सावठ में घेर कर पकड़ लिया गया। उक्त जब वाहन का तलाशी लिया गया तो दोनों वाहन में भारी मात्रा में शराब पाया गया जिसे पुलिस द्वारा दोनों गाड़ी को जप्त कर आगे की करवाई शुरू की गई। इस संबंध में पूछे जाने पर दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दो लग्जरी वाहनों से 1146 लीटर शराब को बरामद किया गया है। दोनों गाड़ियों पर बिहार सरकार एवं बिहार सरकार जिला लोकपाल का बोर्ड भी लगा हुआ है। दोनों गाड़ियों को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article