बिहार ग्रामीण बैंक की पहल: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का सहयोग,

Muskan Gupta

पटना, 22 सितंबर 2026 बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान दिया है। बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को 51 लाख रुपये का चेक सौंपा

जरूरतमंद परिवारों की मदद में काम आएगी राशि

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार ग्रामीण बैंक की इस पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा और कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई यह राशि महत्वपूर्ण साबित होगी।

बैंक प्रतिनिधिमंडल रहा मौजूद

चेक सौंपे जाने के अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन श्री मुकुल सहाय, जनरल मैनेजर श्री संजॉय सिन्हा और श्री संजीव श्रीवास्तव समेत प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न स्तरों से सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार ग्रामीण बैंक ने भी 51 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई है।

Share This Article