खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौ/त, 5 घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर से बड़ी खबर – जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में रविवार को आसमान से कहर बरपा। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

मरने वालों में कुमारी देवी (पति मनोज राम), प्रेमशिला देवी (पति मदन राम) और मांग्री देवी (पति अशोक राम) शामिल हैं। वहीं मीरा देवी (पति रोहित राम), जानकी देवी (पति हरिश्चंद्र), कुंती देवी (पति श्रीराम) और गीता देवी (पति मदन राम) घायल हो गई हैं।

गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से तुरंत मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने चार घायलों की हालत को नाजुक बताया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूचना मिलते ही जिला पार्षद गीता पासी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली से तीन महिलाओं की मौत और कई महिलाओं का घायल होना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को राहत राशि और उचित मुआवजा देने की मांग की।

मोहनिया थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी मदद दी जाएगी।

गांव में इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। ग्रामीण कह रहे हैं कि सुबह खेत में काम पर गई महिलाएं कभी घर लौटकर नहीं आएंगी, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article