एक युवक को फंदे से लटका कर ह/त्या,परिजनों ने गांव के दो पर लगाया का आरोप

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- कैमूर खबर कैमूर से है जहां 48 घंटे के भीतर फिर एक बार एक युवक को फंदे से लटकाकर हत्या कर दिया गया है। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर शंका जताया है और आरोप लगाया है कि उन्हीं के द्वारा धमकी दिया गया था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की जांच में जुट गई है, मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहां गांव का है। वहीं इस घटना से परिजनों में मातमी माहौल छाया हुआ है।

मृतक डीहां गांव निवासी जितेंद्र गोंड का 18 वर्ष पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है। वहीं मृतक के पिता जितेंद्र गोंड ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि उनके बेटे सूरज को गांव के ही ठाकुर साह के भूसा वाले घर में फंदे से लटकाया गया है। जब मैं सूचना पर दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि उनका बेटा को फंदे से लटकाया गया था। जहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद घटना की जानकारी चैनपुर थाने की पुलिस को दी गई।

जहां सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पिता ने गांव के हीं दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही किशन बिंद और एक अन्य आरोपी के द्वारा उन्हें धमकी दी गई थी। जिसको लेकर मुझे शक है कि इन दोनों के द्वारा ही मेरे बेटे को जान से मार कर हत्या कर दिया गया है और शव कि फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच पर दोषियों पर कार्रवाई करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे कि रविवार को भी अधौरा प्रखंड के लोहरा थाना क्षेत्र में प्रभु कुमार के 22 वर्षीय पुत्र हरभजन कुमार को अपराधियों ने पेड़ से लटका कर हत्या कर दी थी इस मामले में लोहरा थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

वही इस मामले पर चैनपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी को बताया कि अभितक मृतक के परिजनों के द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है प्राथमिक का आवेदन मिलने पर मामले की जांच पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article