जिलाधिकारी ने पंची गांव में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत दीदियों को दी योजनाओं की जानकारी

Patna Desk
1
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत कैथी पंचायत के पंची गांव में आज एक विशेष महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी सावन कुमार ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कैमूर डीएम श्री कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, महिला उद्यमिता योजनाएं, शौचालय निर्माण सहायता, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं का लाभ तभी पूर्ण रूप से मिल सकता है जब इसकी जानकारी प्रत्येक महिला तक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुँचे। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि हर महिला अपने अधिकार और अवसरों से परिचित हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी महिलाओं ने खुले मन से अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे आएं, योजनाओं से जुड़ें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article