AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार बनेगा इनलैंड वॉटरवे हब, केंद्र सरकार ने की बड़ी घोषणा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार की आर्थिक और परिवहन स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय पोत परिवहन, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऐलान किया है कि बिहार को एक प्रमुख इनलैंड वॉटरवे (आंतरिक जलमार्ग) केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।पटना में बनेंगे रो-रो टर्मिनल और जहाज निर्माण केंद्रकेंद्रीय मंत्री ने बताया कि बनारस से हल्दिया तक फैले 1,390 किलोमीटर लंबे जलमार्ग को उन्नत किया जाएगा। इसके तहत पटना में दो रो-रो टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे, जहां से वाहन और यात्री एक साथ जलमार्ग के ज़रिए यात्रा कर सकेंगे। साथ ही पटना में जहाज मरम्मत और निर्माण केंद्र भी खोले जाएंगे।वाटर मेट्रो और जेटी का विस्तारमंत्री सोनोवाल ने जानकारी दी कि बिहार में 16 कम्युनिटी जेटी (Jetty) तैयार किए जाएंगे और कालू घाट को एक आधुनिक जलमार्ग टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत की जाएगी, जो शहरी परिवहन में एक नई क्रांति लाएंगे। गंगा नदी के किनारे बसे 12 जिलों में जलमार्ग आधारित नई योजनाएं लाई जाएंगी और संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

जलमार्गों में हो रहा है बड़ा निवेशमंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने जलमार्गों की उपेक्षा की, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस क्षेत्र में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर इसे प्राथमिकता दी है। इसके चलते अब तक 700 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2029 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और बिहार इसमें एक मजबूत भागीदार होगा।रोजगार, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाजल परिवहन को बढ़ावा देने से राज्य में व्यापारिक गतिविधियाँ तेज होंगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटन को भी बल मिलेगा। इससे न केवल यातायात सस्ता और तेज़ होगा, बल्कि यह एक पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधन भी साबित होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More