NEWS PR डेस्क :– पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने आने वाले भक्तों के लिए राहत वाली खबर है। मंदिर प्रांगण में यदि पूजा के दौरान किसी भक्त की तबियत बिगड़ती है या किसी को चोट आदि लगती है तो मंदिर प्रांगण में ही उसका प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। यदि भक्त की तबियत अधिक बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भेजने की नौबत आती है तो उसकी भी व्यवस्था की गई है।
जिससे भक्त को तुरंत इलाज मिल जाय और उसकी तबियत अधिक नहीं बिगड़े
महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल ने कहा कि महावीर मंदिर आने वाले भक्तों को यदि अचानक तबियत बिगड़ती है या फिर कहीं चोट लगती है!
तो उसका प्राथमिक उपचार मंदिर में ही कर दिया जाएगा।
इसलिए प्रांगण मेंही प्राथमिक उपचार केंद्र की सुविधा बहाल की गई है। यदि उसे अस्पताल भेजने की नौबत आएगी तो उसे पास के अस्पताल में भिजवाने की भी व्यवस्था की गई है। देखा जा रहा है कि मंदिर में अचानक भक्त की तबियत बिगड़ जाती है या फिर उसे चोट आदि लगती है तो उस वक्त हायतौबा नहीं मचे।
इसलिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।
अचानक कोई भक्त गिर जाता है या बेहोश हो जाता है तो बीपी, शुगर, पल्स रेट आदि जांचने की व्यवस्था की रखी गई है। साथ ही जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा विशेषज्ञ नर्स और कंपाउंडर की भी तैनाती हुई है। सचिव सायण कउमाल का कहना है कि महावीर मंदिर आने वाले भक्तों की सहूलियत के लिए यह सारी व्यवस्था की गई है। जिससे भक्त को प्राथमिक उपचार के लिए भटकना नहीं पड़े। भक्त जिनकी तबियत बिड़ रही है वे इलाज भी करा रहे हैं।