NEWS PR डेस्क पटना, 29 अप्रैल। Bharatiya Janata Party ने बिहार और Maharashtra में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव एवं द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में बिहार से सूर्य कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि महाराष्ट्र से डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को टिकट दिया गया है।
बिहार में यह सीट Mangal Pandey के राज्यसभा जाने के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट पर कई नामों की चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने संगठन से लंबे समय से जुड़े सूर्य कुमार शर्मा पर भरोसा जताया।
सूर्य कुमार शर्मा वर्तमान में बिहार भाजपा मुख्यालय के प्रभारी हैं और करीब चार दशक से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें जमीनी कार्यकर्ता और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है। बताया जाता है कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबे समय से काम करते रहे हैं और संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ है।
राजनीतिक गलियारों में इस सीट के लिए अन्य नामों की भी चर्चा थी, लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर संगठन निष्ठा और पुराने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। पार्टी का यह फैसला कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
दूसरी ओर महाराष्ट्र में डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने वहां भी स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर पूरी तैयारी में है।