बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का हमला—”लालू परिवार ने बाबा साहब अंबेडकर का किया अपमान, पहले माफी मांगें”

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘जमाई आयोग’ बयान पर तीखा पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का परिवार पहले ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान कर चुका है, और अब उस पर पर्दा डालने के लिए इस तरह की बयानबाज़ी की जा रही है।जायसवाल ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने कभी अंबेडकर की तस्वीर अपने पैरों के पास रखी थी, जो बेहद अपमानजनक है। उन्होंने मांग की कि लालू यादव इस घटना के लिए पहले सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, फिर किसी और मुद्दे पर बोलें।उन्होंने आगे कहा, “अगर हमने ‘जमाई आयोग’ पर कुछ कहा, तो लालू परिवार को मिर्ची लग जाएगी। इसलिए भड़काऊ बयानबाज़ी से बचना चाहिए। देश और दलितों के मसीहा का अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले माफी दीजिए, फिर राजनीति कीजिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

केदारनाथ हादसे पर प्रतिक्रिया-

वहीं, केदारनाथ धाम में हुए हादसे को लेकर दिलीप जायसवाल ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “ये बेहद दुखद घटना है। हाल के दिनों में खराब मौसम के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। केदारनाथ जोन में समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं आती रही हैं। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article