NEWS PR डेस्क;- पटना के बिहटा स्थित राघोपुर बाजार समिति के पास नवनिर्मित नाले से बोरा कारोबारी का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राघोपुर निवासी कृष्णा महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की कृष्णा महतो की बाजार समिति गेट के पास पुराने बोरे की खरीद-बिक्री की दुकान थी मृतक कृष्णा महतो सोमवार शाम अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने घर नहीं पहुंचा ।
काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका था और आज सुबह बिहटा बाजार समिति के पास नवनिर्मित नाले में उसका शव मिला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में अपरा तफरी मच गया घटना से नाराज ग्रामीणों और व्यवसायियों ने पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया,
और हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची !

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कृष्णा महतो की मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल पुलिस जाँच की बात बता कुछ भी बोलने से बच रही है !
बिहटा से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट ;-