BPSC पीटी परीक्षा आज, नालंदा जिले में 20 केंद्रों पर 14,088 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ के 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,088 परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षार्थियों को बारकोडिंग स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

सुबह 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 से 2 बजे तक केवल एक पाली में होगा।परीक्षा की निगरानी के लिए 40 स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 10 जोनल-सह-गश्ती दल दंडाधिकारी और 5 उड़नदस्ता दंडाधिकारी भी पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाई है।परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि नॉर्मलाइजेशन को लेकर पिछले दिनों हुए विवाद के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई थी। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र भी काफी दूर दिया गया है। हालांकि, व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article