बिहार में बढ़ी सर्दी, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,कंपकंपी का एहसास

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है और सुबह-शाम लोगों को कंपकंपी का एहसास हो रहा है।

शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 5 डिग्री कम है। वर्ष 2024 में इसी तारीख को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री था, जबकि पूरे नवंबर में सबसे ठंडा दिन 24 नवंबर को रहा था जब तापमान 15.3 डिग्री दर्ज हुआ था।


सामान्य से पहले सक्रिय हुई पछुआ हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार पछुआ हवाएं सामान्य से पहले यानी नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही चलने लगी हैं। इन शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान तेजी से गिर रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि महीने की शुरुआत में हुई हल्की बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने सर्दी को और जल्दी बढ़ा दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तीन से चार दिन रहेगा शुष्क मौसम

अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का पारा धीरे-धीरे और नीचे जा सकता है।


जल्द ही दस्तक देगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी का असर और तेज़ होगा। सुबह के समय धुंध और कुहासा बढ़ने से दृश्यता कम हो सकती है। लोगों को सुबह और रात के वक्त गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, क्योंकि पछुआ हवाओं का प्रभाव अभी जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article