BIG BREAKING- बाप रे Gaya जी में रील बनाने के चक्कर में 9 युवक डूबे 6 की गंभीर हालत तीन सुरक्षित

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- गया ज़िले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी पुल के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रील बनाने के चक्कर में 9 युवक नदी में डूब गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में जबरदस्त तरीके से अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को पानी से बाहर निकाला। इनमें से 3 की हालत सामान्य बताई जा रही है। तीनों लड़के फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं। जबकि 6 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को पहले खिजरसराय अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल युवकों के नाम–पते और उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नदी किनारे वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान कुछ गहराई में चले गए। साथी बचाने उतरे तो वे भी लहरों में फंसते चले गए। क्योंकि बुधवार से नदी में लगातरा पानी मे तेज बहाव देखने को मिल रहा था। पानी भी बढ़ रहा था। देखते ही देखते सभी 9 युवक डूब गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


गांव वालों का कहना है कि इस जगह पर अक्सर युवक नहाने और वीडियो बनाने पहुंचते हैं। यहां पानी गहरा होने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके कोई रोक-टोक नहीं है।
अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया है।

इधर अंचलाधिकारी केशव आनंद ने बताया कि कुल छह युवक तौसीफ, आसिफ, शाहीद, जैन, सुफियान और साजिद को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल गयाजी के लिए रेफर किया गया है। जिला से उनके बारे में डिलेट सूचना मिलने पर शेयर किया जाएगा। शेष तीन लड़के सुरक्षित हैं। उन्हें विशेष सुरक्षा में फिलहाल रखा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article