BSEB इंटरमीडिएट की आखिरी परीक्षा कल,अब शुरू होगी CBSE की इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है, और इसका समापन कल होगा। शुक्रवार, यानी आज, शब-ए-बारात की छुट्टी के कारण परीक्षा नहीं होगी। कल के बाद मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो जाएगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हुई थी, और राज्यभर के 1677 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 12 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:

पहली पाली (सुबह 9:30 से 12:45 तक): विज्ञान, वाणिज्य, और कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त विषयों (जैसे उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन, पाली और बांग्ला) की परीक्षा होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दूसरी पाली (दोपहर 2:00 से 5:15 तक): विज्ञान, कला और वाणिज्य के छात्रों के लिए कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, कला संकाय के लिए योगा और फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा होगी। वोकेशनल कोर्स के छात्रों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ, कृषि, बिजनेस स्टडी, एकाउंटेंसी जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।नौवे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही: गुरुवार को परीक्षा का आयोजन दोनों पालियों में शांति से हुआ।

पहली पाली में सोशियोलॉजी और वाणिज्य संकाय के लिए एकाउंटेंसी की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में सुरक्षा, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल आदि विषयों की परीक्षा ली गई। पटना जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई और किसी भी छात्र को निष्कासित नहीं किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article