- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ थाना में सोमवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाना निरीक्षक के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली कि चेंबर में रखे कई महत्वपूर्ण कागजात और एक फ्रिज पूरी तरह से जलकर खाक हो गया आग की लपटें और धुआं उठते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
थोड़ी देर बाद ही आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
