NEWS PR डेस्क : भागलपुर में होनहार छात्र रुपेश सोनी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉक्टरों और छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च JLNMCH (मायागंज अस्पताल) से शुरू होकर नौलखा तक निकाला गया इस दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक और छात्र हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतरे और रुपेश को न्याय दिलाने की मांग की इस दौरान रुपेश के पिता राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने कई गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि
सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना के समय गाड़ी रॉन्ग साइड में करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती दिखाई दे रही है। पिता का दावा है कि चालक नशे की हालत में था और गाड़ी के अंदर गिलास सहित अन्य सामान भी मिले थे उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन पर शुरुआत से ही लापरवाही बरतने तथा मामले में कमजोर केस तैयार करने का आरोप लगाया।
पिता का कहना है कि इसी वजह से आरोपी को आसानी से राहत मिल गई उन्होंने बताया कि हादसे के बाद रुपेश को अस्पताल ले जाया गया था
डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।कैंडल मार्च में शामिल डॉक्टरों, छात्रों और अन्य लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और बिंदुवार जांच कराने की मांग की साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रुपेश को न्याय दिलाने की अपील की
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-