हरिदास सेमिनरी स्कूल में शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर हुआ गहन मंथन !

Muskan Gupta

गया जी, शहर के हरिदास सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में शनिवार को शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद जीवन कुमार, अतरी विधायक रोमित कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।


समारोह के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक माहौल के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है।


कार्यक्रम में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी संवाद किया गया। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। इस दौरान शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए

उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।


वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कर ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।

गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट;—-

Share This Article