नीतीश सरकार ने प्रमोशन देकर बना दिया IG, कभी पटना की सिटी SP थीं IPS किम
पटना बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के लिए नए साल खुशियां लेकर आया। राज्य सरकार के गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति देने की आधिकारिक घोषणा की। अधिसूचना के मुताबिक, 2008 बैच के इन अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (IG) बना दिया गया है। ये सभी अधिकारी फिलहाल केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और प्रोन्नति की ये प्रक्रिया उनकी वरिष्ठता के आधार पर पूरी की गई है। इसमें पटना की सिटी एसपी रहीं IPS किम भी शामिल हैं।